क्रिकेट खिलाड़ी से बीजेपी सांसद बने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अब कुछ नया करने जा रहे हैं. क्रिकेट में अपने बल्ले से चौके-छक्कों की बौछार लगाने वाले गौतम गंभीर को लेकर बड़ी खबर आ रही है और उन्होंने इसका ऐलान अपने ट्विटर एकाउंट पर भी कर दिया है. इन दिनों वीवो प्रो कबड्डी लीग (VIVO Pro Kabaddi League Season 7) का सातवां सीजन अपने उफान पर है और यूपी योद्धा की टीम को उनका नया ब्रांड एम्बेसेडर मिल गया है. जी हां, क्रिकेट खिलाड़ी और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) यूपी योद्धा (UP Yoddha) के ब्रांड एम्बेसेडर बन गए हैं.
गौतम गंभीर के यूपी योद्धा के ब्रांड एम्बेसेडर बनने का ऐलान टीम ने एक प्रोमो के जरिये भी किया है जिसमें गौतम गंभीर टीम के बाकी सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं. इसके साथ गौतम गंभीर ने ट्वीट किया हैः 'यूपी योद्धा का ब्रांड एम्बेसेडर बनने पर गर्व है.'
वीवो प्रो कबड्डी लीग (VIVO Pro Kabaddi League Season 7) की यूपी योद्धा से जुड़ने पर गौतम गंभीर ने कहा, 'मेरी पूरी जिंदगी में कभी भी हार न मानने का रवैया रहा है और यही बात मुझे यूपी योद्धा की टीम में भी नजर आता है जिन्होंने मुझे अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है. मुझे पता है उन्हें पता है कि कैसे खड़ा होना है और मुकाबला करना है. मुझे उम्मीद है कि टीम सीजन में आगे जाकर अपने हाथ दिखाएगी.' प्रो कबड्डी लीग अब टेलीविजन पर सुपरहिट हो चुकी है और इसके खिलाड़ी भी अपने फैन्स के बीच काफी फेमस हो चुके हैं. फिर अभिषेक बच्चन भी तो एक कबड्डी टीम के मालिक हैं.
जब उनसे पूछा गया कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम कबड्डी खेले तो आप उसमें किन-किन खिलाड़ियों को शामिल करेंगे तो इसका जवाब गंभीर ने हंसते हुए कहा कि मैं सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन बनाऊंगा क्योंकि वह बहुत कूल रहते हैं और कबड्डी में कुल रहना बहुत जरूरी है उसके बाद मैं जहीर खान युवराज सिंह मुनाफ पटेल मोहम्मद शमी और हरभजन सिंह को अपनी टीम में शामिल करूंगा युवराज सिंह एक अच्छे रडर साबित होंगे